Monday, October 19th, 2026

समीरण दत्ता बीसीसीएल के नए अध्यक्ष-सह -प्रबंध निदेशक

बिलासपुर
समीरण दत्ता ने बीसीसीएल के नए अध्यक्ष-सह -प्रबंध निदेशक के रूप में आज मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। वे बीसीसीएल के सीएमडी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले कोल इंडिया के कॉपोर्रेट कार्यालय में निदेशक वित्त के प्रभार के साथ-साथ निदेशक (वित्त) बीसीसीएल में कार्यरत थे।

दत्ता को कॉरपोरेट अकाउंटिंग, टैक्सेशन, एमआईएस, कॉस्ट और बजट में समृद्ध अनुभव है। उन्होंने कोयला उद्योग में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। दत्ता इंस्टीट्यूट आॅफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया (आईसीएआई) के एसोसिएट सदस्य हैं। उन्होंने अगस्त 1988 में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में जॉइन किया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय