Wednesday, October 21st, 2026

संभल: होली जुलूस पर एक समुदाय के लोगों ने किया पथराव

संभल
सांप्रदायिक दृष्टि से अतिसंवेदनशील संभल शहर में होली जुलूस के दौरान सांप्रदायिक तनातनी के हालात बन गए। एक समुदाय के लोगों ने पथराव किया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच तनातनी के हालात बने हैं। संभल में शुक्रवार दोपहर को होली का जुलूस शहर के तमाम हिस्सों से गुजर कर छंगामल कोठी से नखाशा तिराहा की तरफ बढ़ा तभी किसी असामाजिक तत्व ने दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर रंग फेंक दिया। इससे उत्तेजित दूसरे समुदाय के लोग इकट्ठा होकर सड़क पर आ गए और पथराव शुरू कर दिया।

मुख्य मार्ग पर होली की सजावट के साथ लगाए गए लाउडस्पीकर भी तोड़ दिए गए। पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया। एक तरफ जहां धार्मिक स्थल पर रंग डालने के मामले को लेकर लोग उत्तेजित होते रहे तो वही होली जुलूस में विध्न डालने को लेकर भी लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। विवाद को शांत कर शांति बहाली करने का प्रयास किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल व अपर जिला अधिकारी कमलेश अवस्थी मौके पर हैं।

 

 

#Sambhal

Source : Agency

पाठको की राय