Tuesday, October 20th, 2026

राजकुमार राव के साथ काम करना चाहती हैं सामंथा अक्किनेनी


मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन में आतंकवादी की भूमिका में दिखीं साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी की मानें तो वे राजकुमार राव के साथ काम करना चाहती हैं। एक बातचीत में जब सामंथा से पूछा गया कि वे किसके काम से प्रभावित हैं तो उन्होंने राजकुमार का नाम लिया। उन्होंने कहा कि राजकुमार जो फिल्में चुनते हैं, वे काफी रोचक होती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, वे राजकुमार की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस दौरान सामंथा ने यह भी कहा कि अगर अच्छी कहानी मिली तो वे निश्चित तौर पर राजकुमार के साथ काम करना पसंद करेंगी। राजकुमार पिछली बार फिल्म ‘रूही’ में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘हम दो हमारे दो’ और ‘बधाई दो’ शामिल हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय