Wednesday, October 21st, 2026

सलमान ने की विराट कोहली की तारीफ, कहा, 'उनके डेडीकेशन और पैशन को सलाम'

मुंबई
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की है और कहा है कि जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है, उसके वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हारने की शायद ही कोई संभावना है।

विराट कोहली की तारीफ करते हुए सलमान ने कहा, "विराट कोहली का डेडीकेशन और पैशन है। डेडीकेशन और कड़ी मेहनत के बिना इस मुकाम तक पहुंचना संभव नहीं है, खासकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना, जिसे असंभव माना जाता है।"सलमान ने आगे कहा, ''उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत सारे सैक्रिफाइस किए होंगे। यह वास्तव में सराहनीय है।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय टीम जीत की हकदार है, अभिनेता ने कहा, "वे इसके हकदार हैं। वे इसके 100 प्रतिशत हकदार हैं। मुझे लगता है कि यह ट्रॉफी भारत में ही रहेगी, यह मेरी राय है। मुझे लगता है कि जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है, मुझे उम्मीद है कि उनके इस मैच में हारने की संभावना नहीं के बराबर है।
मैच को डिज्नी प्लस हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

 

#सलमान खान

Source : Agency

पाठको की राय