Tuesday, October 20th, 2026

सलमान खान के परिवार पर रहती है फैंस की निगाह बॉलीवुड की गद्दी पर कर सकते हैं राज

सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जिनकी दुनियाभर में जबरदस्त फैन फालोइंग है। लोग सलमान खान को पर्दे पर देखते ही सीटियां मारना शुरू कर देते है। सलमान खान का खानदान बॉलीवुड का जानामाना परिवार है। सलमान खान के परिवार के बहुत से सदस्य बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ सदस्य ऐसे भी हैं जो आने वाले समय में बॉलीवुड का हिस्सा बन सकते हैं। यहां पर हम सलमान खान के भतीजों और भांजों के बारे में बात कर रहे हैं। अपनी इस लिस्ट में हम आपको सलमान खान के भतीजों और भांजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। सोहेल खान, अलविरा खान और अर्पिता खान के बच्चों पर फैंस की निगाह बनी रहती है। फैंस को लगता है कि इन सितारों के बच्चे भी बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना सकते हैं। अलवीरा खान अग्निहोत्री और अतुल अग्निहोत्री के बेटे का नाम अयान अग्निहोत्री है। परिवार में सबसे बड़ा होने की वजह से अयान अग्निहोत्री को सबसे पहले बॉलीवुड में आने का मौका मिलेगा।अयान की छोटी बहन का नाम अलिजेह अग्निहोत्री है। अलिजेह अग्निहोत्री बहुत ग्लैमरस और हॉट हैं। अलिजेह अग्निहोत्री ने हाल ही में अपने पहले एड के जरिए फैंस का दिल जीता है।

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान खान भी किसी से कम नहीं है। मलाइका अरोड़ा अपने बेटे का बेहद खास ख्याल रखती हैं। तस्वीर देखकर कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में अरहान खान भी सलमान खान की तरह बॉलीवुड पर राज कर सकता है। सोहेल खान के बड़े बेटे का नाम निर्वाण खान है। निर्वाण खान अभी से ही लाइमलाइट बटोरने लग गए हैं। हाल ही में निर्वाण खान को सलमान खान के साथ घूमते हुए देखा गया है। निर्वाण खान के छोटे भाई का नाम योहान खान है। योहान खान अभी केवल 10 साल का है लेकिन उनका चार्म सलमान खान से जरा भी कम नहीं है। अहिल शर्मा अर्पिता खान और आयुष शर्मा का बड़ा बेटा है। अभी अहिल शर्मा केवल 5 साल का ही है। अहिल शर्मा ने बचपन से ही कैमरे का सामना करना शुरू कर दिया है। आयत शर्मा, अहिल शर्मा की छोटी बहन है। आयत शर्मा फिलहाल काफी छोटी हैं। वह बात अलग है कि आयत शर्मा की क्यीटनेस अभी से फैंस को अपनी तरफ खींचती है। सलमान खान के परिवार काफी बड़ा है। ऐसे में सलमान खान के घर में बहुत से बच्चे है।

 

Source : Agency

पाठको की राय