Tuesday, October 20th, 2026

पिता सलीम खान की डॉक्युमेंट्री प्रोड्यूस करेंगे सलमान खान


70 और 80 के दशक की राइटर जोड़ी सलीम-जावेद की जिंदगी पर बेस्ड डॉक्युमेंट्री ड्रामा को बॉलीवुड के तीन दिग्गज बैनर मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। ये तीनों सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स हैं। इनमें से पहला प्रोडक्शन हाउस सुपरस्टार सलमान खान का, दूसरा फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का और तीसरा रीमा कागती का है। इस डॉक्युमेंट्री ड्रामा का टाइटल ‘एंग्री यंगमैन’ होगा। नम्रता राव इसे निर्देशित करेंगी, जो इससे पहले ‘ओए लकी लकी ओए’, ‘इश्किया’ और ‘कहानी’ के लिए बतौर एडिटर काम कर चुकी हैं। डॉक्युमेंट्री ड्रामा में सलीम खान और जावेद अख्तर के साथ अमिताभ बच्चन के इंटरव्यू भी शामिल किए जाएंगे, जिनकी कामयाबी के पीछे राइटर जोड़ी का बहुत बड़ा हाथ है।

 

Source : Agency

पाठको की राय