Tuesday, October 20th, 2026

सलमान खान ने ईडी की सख्ती के बाद द-बैंग ग्रुप से हटाया जैकलीन फर्नांडिस का नाम?

नई दिल्ली
अभिनेता जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां उन्हें रविवार को मुंबई एयरपोर्ट से देश ना छोडने की नसीहत देकर नहीं जाने दिया गया। अब खबरें आ रही हैं कि कॉनमैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में सख्ती के बाद बॉलीवुड के दंबग अभिनेता सलमान खान अपने ग्रुप द-बैंग से उन्हें हटाने की सोच रहे हैंं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार नए घटनाक्रम को देखते हुए एक्ट्रेस की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। खबर में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि जैकलीन मुश्किल में हैं आने वाले हफ्तों में उन्हें ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कई बार पूछताछ के लिए बुला सकता है और उन्हें मुंबई से बाहर यात्रा करने पर भी प्रतिबंधित किया जा सकता है।

जैकलीन की जगह ले सकती हैं डेजी शाह
इस बीच सलमान खान ने रियाद में शुरू होने वाले कॉन्सर्ट के लिए जैकलीन की जगह पर तलाश शुरू कर दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जैकलीन की जगह एक्ट्रेस डेजी शाह ले सकती हैं। लेकिन शनिवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम का एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वो सलमान खान और द-बैंग के अन्य साथियों के साथ नजर आ रही हैं।

क्या है द-बैंग
आपको बता दें कि द-बैंग सलमान खान का एक ग्रुप है, जो देश विदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेता है और अपनी परफॉर्मेंस देता है। अभिनेता इस हफ्ते के लास्ट में अपने रियाद कार्यक्रम के लिए जा सकते हैं। इसमें उनके साथ आयुष शर्मा, प्रभुदेवा, सुनील ग्रोवर, सई मांजरेकर, कमाल खान और शिल्पा शेट्टी जैसे कई सितारे शामिल हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कॉनमैन सुरेश चंद्र के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी। लेकिन अभिनेत्री ने उनसे डेट करने की बात से इनकार किया है। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेता जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सर्कस' में एक्टर रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' और 'बच्चन पांडे' में भी नजर आने वाली हैं।

 

 

#Salman Khan

Source : Agency

पाठको की राय