Salaar Day 1: सालार के कलेक्शन से सहमेगा एनिमल-जवान, पहले ही दिन कमाई 100 करोड़ के पार
अभिनेता प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन की फिल्म 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' आज रिलीज हुई है और सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को तगड़ी एडवांस बुकिंग मिली थी और ऐसे में अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी बॉक्स ऑफिस हिला सकता है। फिल्म पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार देगी।
100 करोड़ क्लब में सालार
ऑरमैक्स मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। ऑरमैक्स के अनुमानित कलेक्शन के मुताबिक 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 116.8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। जिस में से करीब 71.2 करोड़ ग्रॉस तेलुगू से और बाकी 45.6 करोड़ रुपये अन्य भाषाओं से होगा।
टॉप 5 ओपनिंग फिल्में
अभी तक की सबसे तगड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड शाहरुख खान की जवान के पास है और दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर की एनिमल है। लेकिन प्रभास की सालार एक नया ही रिकॉर्ड सेट करती दिख सकती है।
जवान: 75 करोड़ रुपये
एनिमल: 63.80 करोड़ रुपये
पठान: 57 करोड़ रुपये
केजीएफ चैप्टर 2: 53.95 करोड़ रुपये
वॉर: 53.35 करोड़ रुपये
(डाटा सोर्स: बॉलीवुड हंगामा)
#Salaar#100 crosses#collection

पाठको की राय