Tuesday, October 20th, 2026

साक्षी मलिक ने बिकिनी में ढाया कहर


एक्ट्रेस साक्षी मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। साक्षी का बोल्ड अवतार उनके फैंस को बहुत पसंद आता है। वह आए दिन बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जो पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। आज साक्षी ने बिकिनी में बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है। साक्षी ने फ्लोरल बिकिनी में इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। फोटो में साक्षी समुद्र किनारे बैठी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमेशा सनसेट के लिए आभारी रहती हूं। साक्षी की इस तस्वीर को लाखों फैन लाइक कर चुके हैं। साक्षी मलिक फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के गाने बम डिगी बम में नजर आईं थी। गाने में उनके डांस मूव्स ने सभी को अपना दीवाना बना लिया था। तभी से साक्षी की फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ गई है। साक्षी एक्टिंग के साथ कई ब्रांड को एंडोर्स भी करती हैं। आपको बता दें साक्षी की सगाई हो चुकी है। वह अपने मंगेतर संतुल कटहरा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी रोमांटिक तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आती हैं। साक्षी को इंस्टाग्राम पर करोड़ों लोग फॉलो करते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय