Friday, October 23rd, 2026

कोरोना कहर के बीच शाही स्नान में संतों का उमड़ा हुजूम

हरिद्वार
कुंभ का मुख्य शाही स्नान आज बुधवार को मेष संक्रांति के मौके पर होगा। शाही स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन से लेकर अखाड़ों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। सुबह 9 बजे से 13 अखाड़े क्रमवार हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करेंगे। इसके लिए स्नान क्रम से लेकर रूट व्यवस्था पूरी तरह से तैयार कर ली गई है। इससे पहले सुबह 7 बजे तक आम श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर स्नान किया।

कुंभ का तीसरा और मुख्य शाही स्नान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। इससे पहले महाशिवरात्रि और सोमवती अमावस्या का शाही स्नान सकुशल संपन्न हो चुका है। मंगलवार को कुंभ का 5वां पर्व स्नान चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का संपन्न हो गया। शाही स्नान से पहले कोरोना महामारी के कारण भीड़ की संख्या मंगलवार को कम दिखाई दी। आज होने वाले शाही स्नान में अखाड़ा विशेष केंद्र रहेंगे। क्योकि शाही जुलूस के साथ अखाड़े हरकी पैड़ी पर स्नान करते हैं। इसके लिए स्नान क्रम भी तय किया जा चुका है।

 

#कोरोना कहर

Source : Agency

पाठको की राय