Thursday, October 22nd, 2026

सीपीएसई को पछाड़ सेल ने जेम पर 10,000 करोड़ का खरीद मूल्य किया पार

भिलाई

स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जेम) की स्थापना के बाद से, जेम के माध्यम से 10,000  करोड़ रुपये के खरीद मूल्य को पार करने वाला पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सीपीएसई) बन गया है । ये सेल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

जेम के साथ साझेदारी करने में सेल सबसे आगे रहा है। सेल ने जेम पोर्टल की पहुँच बढ़ाने के लिए इसकी विभिन्न कार्यक्षमताओं को बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। सेल ने जेम पोर्टल में वित्त वर्ष 18-19 में 2.7 करोड़ रुपये की खरीद कर एक छोटी सी शुरूआत की थी जो इस साल 10,000 करोड़ रुपये के कुल मूल्य को पार कर चुकी है। संयोग से सेल पिछले वित्त वर्ष में रु 4,614 करोड़ के कारोबार के साथ जेम पर सबसे बड़ा सीपीएसई खरीददार था। अब तक 5,250 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद के साथ चालू वित्त वर्ष में सेल पहले ही पिछले वर्ष की उपलब्धि को पार कर चुका है और सेल जेम पर वॉल्यूम बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Source : Agency

पाठको की राय