Wednesday, October 21st, 2026

सेल-बीएसपी के निर्यात मे हुई वृद्धी

भिलाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अक्टूबर माह में निर्यात के आंकड़ों में वृद्धि दर्ज की। अक्टूबर, 2021 में बीएसपी ने जहाँ 19,804 टन स्लैब का निर्यात किया वहीं 2,777 टन वायर रॉड प्रोडक्ट का निर्यात किया गया। अक्टूबर, 2021 में कुल 22,581 टन का निर्यात किया गया।

इस प्रकार अप्रेल, 2021 से अक्टूबर, 2021 तक भिलाई इस्पात संयंत्र ने कुल 1,04,200 टन का निर्यात किया है। जिसमें से 30,745 टन प्लेट शामिल है। इस दौरान यूरोप, यूएई, चीन तथा नेपाल जैसे देशो को निर्यात किया गया। जिसमें सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल, वायर रॉड मिल तथा एसएमएस ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इसके अतिरिक्त सेल-बीएसपी ने सेल के अन्य इकाईयों को लगभग 7000 टन ब्लूम की आपूर्ति की है। अक्टूबर, 2021 में प्लेट मिल ने भी अपने उत्पादन में वृद्धि दर्ज की है। प्रतिमाह प्लेट मिल अपने पिछले माह की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। अक्टूबर माह में प्लेट मिल ने नौसेना के जहाज निर्माण के लिए लगभग 550 टन हाइ ग्रेड डीएमआर-249 ए प्लेट्स का उत्पादन और 961 टन डिस्पैच किया। इसके अतिरिक्त प्लेट मिल ने सेटेलाइट लांच वेहीकल के निर्माण के लिए एमडीएम-250 मिधानी स्लैब की सफलतापूर्वक रोलिंग की।

 

#SAIL-BSP

Source : Agency

पाठको की राय