सैफ अली खान की ‘बंटी और बबली 2’ देखने सिनेमाघर जाएगा पूरा पटौदी खानदान
सैफ अली खान ने ऐलान किया है कि ‘बंटी और बबली 2’ को देखने पूरा पटौदी खानदान सिनेमाघर में जाएगा। उन्होंने कहा, मैं निश्चित रूप से अपने पूरे परिवार को बंटी और बबली 2 देखने के लिए लेकर जाऊंगा। वह इसलिए कि यह फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। यह हर ऐज ग्रुप के लिए है। सिनेमाघरों का चार्म हम फिर से महसूस कर सकेंगे। यह लोगों को हंसने की वजह देगा। कोविड के बाद से माहौल बदल गया है। जब लोग महामारी से बाहर आ रहे हैं, वे ऐसे मनोरंजन देखना चाहते हैं, जिसे वे अपने परिवार के साथ देख सकें क्योंकि दुनिया भर में हर परिवार लॉकडाउन में था। लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर आउटिंग वाले माहौल में एंटरटेनमेंट को सेलिब्रेट नहीं किया। ऐसे में यह उनके लिए एक बेहतर आउटिंग साबित होगा।

पाठको की राय