Sunday, October 25th, 2026

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और मॉब लिंचिंग को एक जैसा बताकर घिरीं साई पल्लवी, लोगों ने कहा बेहूदा तुलना

नई दिल्ली

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी (Sai Pallavi) अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। साई अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखती हैं और उनकी ये बात उनके फैंस को काफी पसंद है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म वीराटा पार्यम के प्रमोशन में जुटी हुई हैं और इसी दौरान एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कश्मीरी पंडितों की हत्या और मॉब लिंचिंग को एक समान बताया। एक्ट्रेस का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे बेहूदा तुलना कह रहे हैं, वहीं कुछ लोग कहा रहे कि आपके साहस को सलाम कि आपने यह बात कहने की हिम्मत की।


'कश्मीरी पंडितों की हत्या और मॉब लिंचिंग एक ही बात'
साई पल्लवी ने यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) में दिखाया गया है कश्मीरी पंडितों पर किस तरह अत्याचार हुआ और उनकी हत्या हुई। वहीं कुछ वक्त पहले गाय ले जाने वाले मुस्लिम शख्स को बड़ी बेदर्दी से पीटकर उससे जय श्री राम के नारे लगाने को कहा गया था। ये दोनों ही गलत है और धर्म के नाम पर ये हिंसा है। इन दोनों घटनाओं में क्या अंतर है?'

 

 

#कश्मीरी पंडितों के नरसंहार

Source : Agency

पाठको की राय