Friday, October 23rd, 2026

साई एनसीओई भोपाल के खिलाडियों ने 32वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में किए पदक हासिल

भोपाल
छोटा तालाबमें इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन और एमपी आर्मेचर कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन द्वारा सीनियर और जूनियर पुरुषों एवं महिलाओं के लिए, 32वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया | इसचैंपियनशिपमेसाई एनसीओई भोपाल के 6 एथलीटों नेभागलेकर पदक हासिल किए है।

पदक इस प्रकार हैं
मिस सोनिया ने 7 स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं जो टूर्नामेंट में महिला वर्ग में व्यक्तिगत रूप से प्राप्त सर्वोच्च स्वर्ण पदक हैं, मिस इनोचा - 3 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य, मिस बिनीता - 2 स्वर्ण, 3 रजत, मिस सरजू - 2 स्वर्ण, श्रीमान राधाकांत - 2 रजत, 1 कांस्य, श्री सिद्धार्थ -2 रजत, 1 कांस्य।

एस ए आई , एन.सी. ओ . इ भोपाल के निदेशक श्री सत्यजीत सांकृत ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी तथा कहा की हमारे एन. सी. ओ. इ, भोपाल कयाकिंग और कैनोइंग खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और उत्कृष्टता दिखाने की काफी क्षमता है जिसके फलस्वरूप आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ज्यादा पदक प्राप्त करेंगे । हमारे मजबूत प्रशिक्षकों और खेल वैज्ञानिकों का दल अंतरराष्ट्रीय तकनीकों के साथ दिन रात खिलाड़ियों का प्रदर्शन निखारने हेतु कार्यरत है  ।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय