Thursday, April 16th, 2026

साईं बाबा की यात्रा बड़े धूमधाम से निकल गई

साईं बाबा की यात्रा बड़े धूमधाम से निकल गई

बिजुरी
जिले के बिजुरी नगर में इन दिनों धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मानव सेवा और माधव सेवा समिति द्वारा साईं बाबा की भव्य झांकी का आयोजन किया गया, जिसमें झांकी बिजुरी नगर से निकलकर कोठी, बहेरा बांध सहित विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया झांकी यात्रा के दौरान नगरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और साईं बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि नगर पालिका बिजरी के स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष सहबीन लखन पनिका ने बताया कि
"इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सेवा भाव को बढ़ाते हैं और लोगों को एक साथ जोड़ते हैं।"मानव सेवा और माधव सेवा समिति का यह प्रयास न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी दे रहा है।

 

#sai

Source : Agency

आपकी राय

13 + 6 =

पाठको की राय