Friday, October 23rd, 2026

सहसपुर लोहारा सीएमओ विकास नारायण सिंह निलंबित

रायपुर

राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विकास नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज जारी आदेश के तहत निलंबन की यह कार्यवाही शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने एवं शासन के आदेशों के अवहेलना के फलस्वरूप की गई है। निलंबित सीएमओ श्री विकास नारायण सिंह का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग नियत किया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय