Friday, October 23rd, 2026

सहरसा: दिनदहाड़े सीएसपी संचालक की हत्या, लूट का विरोध करने पर मार दी गोली

सहरसा
सहरसा जिले में बेखौफ अपरााधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को लूट के दौरान गोली मार दी। मौके पर ही सीएसपी संचालक की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। नवहट्टा थाना क्षेत्र के कर्णपुर राजनपुर रोड की यह घटना है। बताया गया है कि सेंट्रल बैंक से पैसे निकाल कर सीएसपी शाहरपुर जा रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद इलाके के लोग काफी आक्रोशित हैं।  

 

 

#Saharsa

Source : Agency

पाठको की राय