Thursday, October 22nd, 2026

श्योपुर-गुना आदिवासी हितग्राहियों को सहरिया जनजाति आवास की सौगात, विशेष प्रोजेक्ट लॉन्च

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के श्योपुर जिले में एक बड़े प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर रहे हैं, जिसका लाभ प्रदेश के सहरिया आदिवासी समाज को मिलेगा। यहां सीएम शिवराज के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं। इस प्रोजेक्ट को पीएम आवास योजना के माध्यम से शुरू किया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्रदेश के हजारों हितग्राहियों को मिलेगा।  दरअसल, श्योपुर के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कराहल में सीएम शिवराज सिंह सहरिया आदिवासी समाज के लोगों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से मिले विशेष पैकेज के तहत  सहरिया जनजाति आवास विशेष प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर रहे हैं।

गौतरलब है कि श्योपुर के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले अति पिछड़ी सहरिया समाज के लोगों के लिए अपनी छत दिलाने को लेकर क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के विशेष प्रयासों के चलते श्योपुर के सहरिया लोगों के लिए विशेष पैकेज की मांग पर केंद्र सरकार द्वारा सहरिया जनजाति आवास विशेष प्रोजेक्ट पर श्योपुर में 19 हजार 166 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए 260 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज जारी किया गया है।  

केंद्र सरकार के इस पैकेज से मध्य प्रदेश के दो जिले श्योपुर और गुना जिले में रहने वाले सहरिया समाज के लोगों के लिए 23928 आवास बनाने जाएंगे। खासकर श्योपुर में अकेले ही सबसे ज्यादा 19166 आवास की बड़ी योजना सहरिया समाज के लिए शुरू होगी। इस योजना के अलावा भी मुख्यमंत्री 150 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

 

#CM#Sahariya tribal housing

Source : Agency

पाठको की राय