Monday, October 19th, 2026

लट्ठ युद्ध में 12 देशों पर भारी पड़े सागर के राजवर्धन, गोल्‍ड पर कब्‍जा जमाया

सागर
ट्रेडिशनल लाठी स्पोर्ट्स की अंतर राष्‍ट्रीय प्रत‍ियोग‍िता बीते द‍िनों नेपाल के काठमांडू में आयोज‍ित की गई थी। इसमें 12 देशों के प्रत‍ियोग‍ियों ने श‍िरकत की थी। सागर के शाहगढ़ जैसे पिछड़े इलाके से न‍िकलकर राजवर्धन भल्‍ला ने प्रत‍ियोग‍िता में बाकी देशों को पछाड़ते हुए गोल्‍ड और कांस्‍य पर कब्‍जा जमा ल‍िया। उल्‍लेखनीय है कि बीते 28 जुलाई को काठमांडू में आयोज‍ित दक्षिण एशियाई लाठी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 में भारत ने 45 गोल्ड, 35 सिल्वर एवं 22 में ब्रॉन्ज मेडल मेडल प्राप्त कर चैंपियनशिप का विजेता बना है।
 

राजवर्धन भल्‍ला
जानकारी अनुसार काठमांडू नेपाल में आयोजित साउथ एशियन चेम्पियनशिप में 12 देशों के शामिल खिलाड़ियों को मात देकर मप्र के सागर जिले के स्वामी विवेकानंद वार्ड निवासी जूनियर वर्गीय राजवर्धन भल्ला ने गोल्ड और कांस्य पदक जीतकर सागर का नाम रोशन किया है। वहीं साउथ एशियन चैंपियनशिप टीटी इंडोर हॉल उपराष्ट्रपति भवन, थमेल, काठमांडू, नेपाल में खेली गई जिसमें राजवर्धन भल्ला ने मप्र से लाठी युद्ध मे प्रथम स्थान लेकर गोल्ड एवं लाठी चलान में तृतीय स्थान लेकर कांस्य पदक जीताकर उपलब्धि हासिल की। मंगलवार को नगर में लौटे जूनियर का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया।
 
ऑल इंडिया ट्रेडिशनल लाठी स्पोर्ट्स प्रत‍ियोग‍िता से चयन हुआ था
ऑल इंडिया ट्रेडिशनल लाठी स्पोर्ट्स 2022 की यह प्रतियोगिता जयपुर (राजस्थान) में 14 और 15 मई को खेली गई थी। जिसमें शाहगढ़ के जूनियर वर्गीय बालक चेम्पियनश‍िप में राजवर्धन भल्ला का चयन हुआ था, ज‍िसके बाद उन्‍हें साउथ एशियन चैंपियनशिप लाठी युद्ध और चलान प्रत‍ियोग‍िता में शाम‍िल होकर प्रत‍िभा द‍िखाने का मौका म‍िला।

 

#लट्ठ युद्ध

Source : Agency

पाठको की राय