Monday, October 19th, 2026

CM Rise School के पीटीआई को सागर लोकायुक्त ने पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

टीकमगढ़
स्थानीय सीएम राइज स्कूल के पीटीआई को सागर लोकायुक्त ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त टीम स्कूल में पीटीआई को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई कर रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक सीएम राइज स्कूल में पदस्थ पीटीआई अरुण कुमार जैन ने एक अभ्यर्थी को अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्त कराने के लिए पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत मांगे जाने के बाद अभ्यर्थी लोकायुक्त के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने पीटाई को ट्रेप करने के लिए योजना बनाई।

इसके बाद मंगलवार को सीएम राइज स्कूल में अभ्यर्थी पांच हजार रुपए लेकर आया और उपस्थति दर्ज कराने के लिए पांच हजार रुपए पीटीआई को दी। जैसे ही पीटीआई अरुण जैन ने रुपए हाथ में लिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने दबोच लिया। इसके बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम खबर लिखे जाने तक पीटीआई के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी।

 

#CM Rise School

Source : Agency

पाठको की राय