Tuesday, October 20th, 2026

भगवा परिवार ने टेलर कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या किए जाने के विरोध में पुतला दहन किया

धार
राजस्थान के उदयपुर में विगत दिवस दोपहर में टेलर कन्हैयालाल को नूपुर शर्मा के समर्थन करने के नाम पर उनकी दुकान में ही जिहादी मानसिकता के दो मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा बेरहमी से हत्या किए जाने की घटना से देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है , जिसके चलते अनेक जगहों पर इन जेहादी मानसिकता के कट्टरपंथी लोगों पर तुरंत कठोर कदम उठाए जाने की मांग की जा रही है , धार में भी आज भगवा परिवार मध्य भारत के तत्वाधान में युवाओं ने इन जिहादियों का पुतला फूंकते हुए देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से ऐसी मानसिकता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है , और जमकर नारेबाजी की , साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि देश भर में हिंदू समाज पर आए दिन जेहादी मानसिकता वाले लोगों के हमले बढ़ते जा रहे हैं , ऐसे में अगर हिंदू समाज अपनी मर्यादा छोड़कर सड़कों पर उतरा तो मुश्किलें खड़ी होंगी , अतः प्रशासन इस तरह की घटनाओं से जुड़े मानसिक विकृति के लोगों को तुरंत कड़ी सजा दिलवाये , जिससे इस तरह की जिहादी मानसिकता के ऊपर लगाम लगे , वही धार की घोडाचोपाटी पर जिहादियों के पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में भगवा परिवार मध्य भारत से जुड़े सदस्य गण ओर आमजन मौजूद रहे यह जानकारी मीडिया प्रभारी रोहित श्रीवास ने दी।

 

Source : Agency

पाठको की राय