ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर संरक्षा सेमिनार
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन एवं विधुत परिचालन एवं इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ आॅफलाइन संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन मंदिरहसौद में कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइन का पूर्णत: पालन करते हुए किया गया।
स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां , इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित शीतकालीन सावधानियां तथा आग से बचाव एवं अग्निशामक यंत्र का उपयोग। इस संरक्षा सेमिनार में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 48 लोगों ने आॅफलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया। इस संरक्षा संगोष्ठी में भाग लेने वाले कर्मचारियों के द्वारा कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइन का पूर्णत: पालन किया गया।

पाठको की राय