Sunday, October 25th, 2026

रायपुर रेल मंडल में हुआ संरक्षा सेमिनार

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को संरक्षा सेमिनार रखा गया। ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के संबंध में चर्चा की गई। रनिंग कर्मचारियों को लेकर इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संरक्षा संगोष्ठी की गई। इसमें इंजीनियरिंग व सिग्नल, दूरसंचार से संबंधित बरती जाने वाली मानसून सावधानियां, ट्रैक सर्किट एवं मोटर पॉइंट की मरम्मत, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण और आग से बचाव एवं अग्निशामक यंत्र के उपयोग करने का प्रदर्शन विषय पर चर्चा की गई। संरक्षा सेमिनार में डॉ. डीएन बिस्वाल वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर, आरके देवांगन सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर, राकेश कुमार सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक रायपुर,संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर और रनिंग कर्मचारियों को मिलाकर कुल 66 लोगों ने आॅनलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय