Tuesday, October 20th, 2026

महिलाओं की सुरक्षा आज सबसे गंभीर मुद्दा है : एएसआई मीना


रायपुर

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में वूमेन रिड्रेसल सेल के द्वारा महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं उन्मूलन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एएसआई मीना यादव ने छात्राओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा आज सबसे गंभीर मुद्दा है, इसलिए हमें हमेशा सतर्क रहना होगा।

मुख्य अतिथि के रूप में एएसआई मीना यादव एवं टीम, 181 प्रभारी गरिमा द्विवेदी एवं नेशनल कराटे प्लेयर हर्षा साहू ने छात्राओं को घरेलू हिंसा, अपनी सुरक्षा हेतु मुख्य कराटे तकनीक का इस्तेमाल करना सिखाया। गरिमा द्विवेदी ने छात्राओं को बताया कि यदि आपको किसी प्रकार की कोई समस्या है तो 181 में फोन लगा सकते हैं। एएसआई मीना यादव ने बच्चों को साइबर से होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा आज सबसे गंभीर मुद्दा है, इसलिए हम सभी को हमेशा सतर्क रहना होगा। साथ ही आज महिला सुरक्षा एक संजीदा विषय है। इस कार्यशाला का विषय लिंग और पितृसत्ता क्या है, हिंसा क्या है, उनके प्रकार क्या है, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार के खत्म करने पर चर्चा, साथ ही एक महिला या लड़की के कानूनी अधिकार क्या है के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान छात्राओं ने नाटक के माध्यम से अपने आप को कैसे सुरक्षित कर सकते हैं की प्रस्तुति की।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता, प्रभारी डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉक्टर अनुराधा गुप्ता, डॉक्टर रूखमणी दिग्रसकर, पूनम कटंकर, डॉक्टर दीपशिखा शर्मा, रात्रि लहरी प्रोग्राम आॅफिसर, टीनू दुबे, कार्यक्रम की मुख्य सहयोगी के रूप में नीलिमा यादव, डायरेक्टर मोबिलाइजेशन कोआॅर्डिनेटर रायपुर और समस्त महाविद्यालय के स्वयं सेवक एवं छात्राएं उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय