Tuesday, October 20th, 2026

महादेवखेड़ी-मालखेड़ी रेल लाइन का निरीक्षण अलगे सप्ताह करेंगे संरक्षा आयुक्त

बीना
बीना-कोटा दोहरीकरण परियोजना के तहत बीना-गुना लाइन दोहरीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड द्वारा बीना-कोटा दोहरीकरण परियोजना वर्ष 2011-12 में रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा काम कराया गया है। परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों में इसी माह में बीना-कंजिया 20 किलोमीटर का दोहरीकरण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है तथा इसके अलावा 11 दिसंबर से प्री नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य भी शुरू हो चुका है। इस लाइन को 23-24 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा प्रस्तावित निरीक्षण के पश्चात परिचालन के लिए खोल देने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के मुख्य परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय की निगरानी में किया जा रहा है। बीना-कंजिया रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के साथ-साथ इस लाइन में महादेवखेड़ी-मालखेड़ी लाइन पर भी कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो कि मटेरियल मॉडिफिकेशन के रूप में इसी परियोजना का हिस्सा है। जिसके अंतर्गत 5.6 किलोमीटर की लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है।

सात पुल, तीन आरयूबी सहित एक लेवल क्रासिंग
इस लाइन में पांच किलोमीटर ट्रैक लिंकिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। साथ ही 7 छोटे पुल, 3 आरयूबी एवं 1 लेवल क्रासिंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा इसी लाइन में एक आरओआर जो कि 45.7 मीटर का ओपन वेब गर्डर है, जिसमें आरडीएसओ की स्वीकृति से गर्डर बनवाया गया है। इसकी लॉचिंग की तैयारी 17 दिसंबर होनी है जिसकी तैयारी की जा चुकी है।

सागर के रास्ते सीधा जोड़ती है कटनी से
महादेवखेड़ी-मालखेड़ी एक बहुत ही महत्वपूर्ण लिंक लाइन है, जिसमें जबलपुर व कटनी की तरफ से सभी कोयले के रैक (मालगाड़ी) का परिवहन बीना, कोटा व अन्य सभी पावर स्टेशनों पर किया जाता है। इस लाइन के सिंगल लाइन होने की वजह से इन सभी विद्युत सब स्टेशनों पर कोयले की आपूर्ति में बाधाएं आ रही थी। अब दोहरीकरण का काम जल्द पूरा हो जाने पर इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी।

 

#महादेवखेड़ी-मालखेड़ी रेल

Source : Agency

पाठको की राय