Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-धमतरी में मानदेय नहीं मिलने पर भड़के सफाई कर्मचारी संघ, सामूहिक आत्मदाह करने की दी चेतावनी

धमतरी.

छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में साफ-सफाई व्यवस्था के लिए अंशकालीन सफाई कर्मचारियों की नियुक्त की है। सफाई कर्मियों से सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटा काम लिया जाता है, लेकिन धमतरी जिले में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मियों को सिर्फ दो घंटे का ही मानदेय दिया गया है। जिसको लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ में काफी नाराजगी है।

वहीं, जल्द मानदेय नहीं देने पर सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी शिक्षा विभाग को दी है। स्कूल सफाई कर्मचारियों ने कुरुद बीईओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। दरअसल, धमतरी जिले के शासकीय स्कूलों में करीब 14 सौ सफाई कर्मी कार्यरत है। सफाई कर्मियों ने बताया कि उन्हे वर्ष 2013-14 का मानदेय नहीं मिला है, जिसकी कुल राशि करीब 2.50 करोड़ रुपये है। बताया कि शिक्षा विभाग से कई बार शिकायत के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में मानदेय के लिए उन्हें दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ रहा है। साथ ही उनका आरोप है कि शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्रबंधकों पर दबाव डाल कर प्रमाण पत्र मंगाया जा रहा है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा अतरिक्त काम नहीं किया गया है। वहीं, कर्मचारियों ने 5 अक्तूबर तक मानदेय नहीं मिलने पर 21 अक्तूबर को ग्राम कंडेल से पदयात्रा निकालकर जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने आत्मदाह करने के चेतावनी दी है।

 

#Chhattisgarh-Dhamtari#Safai Karamchari Sangh

Source : Agency

पाठको की राय