Wednesday, October 21st, 2026

साधराम यादव हत्याकांड: हिंदू संगठनों ने बुलाया बंद, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया समर्थन

कबीरधाम/कवर्धा.

कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक और राज्य के डिप्टी सीएम, गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम में हिंदू संगठनों ने आज जिले में बंद बुलाया है। साधराम यादव हत्याकांड को लेकर बंद का आह्वान सर्व हिंदू समाज, यादव समाज, सनातन धर्म रक्षा मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने किया है। दोपहर दो बजे कवर्धा शहर के सिग्नल चौक के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

इनकी प्रमुख मांग साधराम यादव के हत्यारों की सही पहचान, एनकाउंटर की हो जांच, हत्यारों के परिवार की जांच किया जाए। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा, घर के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिया जाए। इसके अलावा 2021 में हुए कवर्धा में झंडा विवाद, 2023 में बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर हत्याकांड समेत अन्य मामलों की जांच की मांग की है। बंद को लेकर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अपना समर्थन दिया है।

बता दें कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने साधराम हत्याकांड को लेकर कड़ी निंदा की है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर पूर्ण रूप से विराम लगे और शासन-प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने जिले के सभी व्यापारी से निवेदन किया है कि अपनी दुकानों को दोपहर एक बजे तक पूर्ण रूप से बंद रखकर शांतिपूर्ण समर्थन दें।

 

#Hindu organizations#called bandh#Sadhram Yadav murder case#Chamber of Commercem and Industries#also support

Source : Agency

पाठको की राय