Wednesday, October 21st, 2026

साधराम यादव हत्याकांड : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की NIA जांच की घोषणा, सीएम से मिला पीड़ित परिवार

कवर्धा.

कवर्धा शहर से लगे ग्राम लालपुरकला निवासी चरवाहा साधराम यादव (50) की 21 जनवरी को 6 युवकों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। अब इसी मामले की जांच एनआईए (National Investigation Agency) करेगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने  कहा कि पिछले दिनों  साधराम यादव की हत्या कर दी गई थी।

इस घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है। साधराम के परिजन आज न्याय मांगने के लिए आए हैं। प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी हो गई है। साधराम  के परिजनों की मांग है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और कड़ी से कड़ी सजा दोषियों को मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस घटना की जांच को एनआईए को सौपेंगे, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके। इस दौरान कवर्धा विधायक व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री  विजय शर्मा, मृतक साधराम यादव के परिजन उपस्थित थे।

 

#Chief Minister Vishnu Dev Sai#met the victim's family#Sadhram Yadav#announced NIA investigation#murder case.

Source : Agency

पाठको की राय