Wednesday, October 21st, 2026

साधराम हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने पांच लाख का चेक किया वापस, कहा- गर्दन के बदले गर्दन चाहिए

कवर्धा.

कवर्धा शहर में चरवाहा साधराम यादव (50) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक नाबालिग शामिल था। वहीं, तीन दिन बाद एक और आरोपी की गिरफ्तारी किया गया।
अब इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया है।

सोमवार शाम को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने शासन द्वारा दिए गए पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि को वापस कर दिया। इन लोगों का कहना है कि अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। सभी आरोपी जिंदा हैं, जिस तरह इन आरोपियों ने साधराम की गला रेतकर हत्या की है, उसी तरह भी उनके खिलाफ कार्रवाई हो। कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में 21 दिसंबर रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था। मृतक का नाम साधराम यादव (50) था। वह कवर्धा के एक गोशाला में चरवाहा का काम करता था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक नाबालिग है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात के समय घटनास्थल पर साधराम यादव व इन आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी व मौके से फरार हो गए।

 

#Want#neck for neck#Sadhram murder#victim's family#returns check#Rs 5 lakh

Source : Agency

पाठको की राय