Friday, October 23rd, 2026

लोधी समाज का गौरव हैं साधना भारती, उनके अनुरोध पर किया रानी अवंतीबाई लोधी महिला सशक्तिकरण पुरुष्कार की घोषणा - मुख्यमंत्री

राजनांदगांव
खैरागढ़ उप चुनाव के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार - प्रचार थम गया लेकिन इससे पहले पिपरिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वविदुषी लोधी साधना भारती की प्रशंसा करते हुए उनको लोधी समाज का गौरव बताया और कहा कि उनके ही अनुरोध पर उन्होंने बेमेतरा में रानी अवंतीबाई लोधी महिला सशक्तिकरण पुरुष्कार की घोषणा की है। साधना भारती विगत 8 दिनो से धुंआधार चुनाव प्रचार मे लगी हुई है और उनकी जनसभाओ मे काफी भीड उमड रही है और वह लोधी मतदाताओ को कांग्रेस के पक्ष में करने मे काफी हद तक सफल नजर आ रही है।

साधना भारती ने अपने धाराप्रवाह संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला सशक्तिकरण पुरुषकार की कुछ दिन पहले की गई घोषणा के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद किया। बेमेतरा जिले के संबलपुर में 30 मार्च को आयोजित अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस समारोह-2022 की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी ने बलिदान दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारे भूपेश बघेल से किसी एक जनहितैषी योजना का नाम अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर रखने का अनुरोध किया। अनुरोध सहर्ष स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने प्रति वर्ष एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रानी अवंतीबाई लोधी महिला सशक्तिकरण पुरुष्कार देने की घोषणा की।

 

Source : Agency

पाठको की राय