शाकाहारी लोगों के लिए सद्गुरु ने बताई प्रोटीन पैक्ड फूड्स
प्रोटीन एक जरूरी पोषण तत्व होता है जो शरीर के विकास और उसके बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। यह शरीर में ऊर्जा लेवल को बनाए रखने, मांसपेशियों को बनाने और शरीर को ताकत देने का काम करता है। हर इंसान के लिए प्रोटीन की दैनिक जरूरत अलग-अलग हो सकती है।
शरीर में प्रोटीन की कमी से मांसपेशियों की कमजोरी, शरीर में दर्द और ठंड महसूस होना, शरीर में सूजन और दर्द, बालों की गुणवत्ता में कमी आना, त्वचा की स्वास्थ्य और चमक में कमी आना, त्वचा का सूखा होना, हेमोग्लोबिन लेवल कम होना, बच्चों में विकास की कमी, इम्यून सिस्टम की कमजोरी आदि गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
प्रोटीन के लिए क्या खाएं? अक्सर ऐसा माना जाता है कि चिकन-मटन, अंडे या मछली जैसे नॉन वेज फूड प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत हैं। यह सच है लेकिन कुछ वेजिटेरियन फूड्स में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह कहना है सद्गुरु जग्गी वासुदेव का। उन्होंने बताया है कि किन-किन वेज फूड्स में भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरत होती है
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन की जरूरत हर इंसान के लिए अलग-अलग हो सकती है। बच्चों, महिलाओं उया किसी तरह के खेल में शामिल होने वालों के लिए प्रोटीन कम ज्यादा हो सकता है।
वयस्क पुरुषों की रोजाना प्रोटीन की जरूरत लगभग 50-60 ग्राम होती है।
वयस्क महिलाओं की रोजाना प्रोटीन की जरूरत लगभग 45-55 ग्राम होती है।
अगर आप कुछ ज्यादा ही फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, तो आपकी प्रोटीन की आवश्यकता अधिक हो सकती है
सद्गुरु ने बताया प्रोटीन के लिए क्या खाएं
सद्गुरु ने माना-दाल-फलियां भी हैं प्रोटीन का अच्छा स्रोत
सद्गुरु ने बताया कि यह धारणा गलत है कि सिर्फ नॉन-वेज फूड्स में ही प्रोटीन पाया जाता है और उनके सेवन के बिना आपको प्रोटीन नहीं मिल पाएगा। यह धारणा बिल्कुल गलत है। भारत जैसे देशों में सदियों से दाल और फलियों का सेवन किया जाता है और उन्हें इन चीजों से भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है। यह प्रोटीन हेल्दी और क्लीन होता है और इसका सिस्टम पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
प्रोटीन के लिए क्या खाएं-बीन्स का सेवन करें
अगर अप नॉन वेज नहीं खाते हैं, तो आपको बीन्स का सेवन बढ़ा देना चाहिए। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। बीन्स के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इन्हें अधिक खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड शुगर कम करने और स्वस्थ आंत बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके सबसे बढ़िया स्रोत हैं- छोले, राजमा, काले छोले, सोयाबीन, पिंटो बीन्स, नेवी बीन्स और पीनट्स।
हरी मटर
हरी मटर प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत है। अच्छी बात यह है कि इसे आप सब्जी, सलाद, चाट के रूप में खा सकते हैं। मटर के हरे दानों में आमतौर पर 20-25% प्रोटीन होता है। इसका एक कप लगभग 10 ग्राम प्रोटीन प्रदान कर सकता है।
दाल
दाल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप दाल का सेवन रोजाना कर सकते हैं। मसूर, मूंग, चना और अरहर की दाल में प्रोटीन के अलावा फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आधा कप पकी हुई दाल में 140 कैलोरी और 12 ग्राम प्रोटीन होता है।

पाठको की राय