Thursday, October 22nd, 2026

America से आई दुखद खबर, पंजाबी युवक सहित कार में जिंदा जले 2 व्यक्ति

पंजाब
अमेरिका से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। यहां कैलिफोर्निया की सेंट्रल वैली के ट्रेसी शहर से एक दुखद खबर ने पंजाबी समुदाय को गहरे शोक में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात 9:45 बजे एक तेज रफ्तार टेस्ला कार ट्रेसी के मैकआर्थर बुलेवार्ड और ग्रांट लाइन रोड पर एक फायर हाइड्रेंट से टकरा कर बाद में एक पेड़ से टकरा गई जिससे कार को आग लग गई। कुछ ही सेकंड में कार से आग की लपटें निकलने लगीं और कार में सवार दो भारतीय युवक अरविंद राम (37) (महाराष्ट्र) और अमरीक सिंह वांदर (34) गांव वांदर (कोटकपूरा) पंजाब की जलकर मौत हो गई।

उनकी कार के पीछे दूसरी कार में उनके अन्य दोस्त आ रहे थे, जिन्होंने अपने दोस्तों को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कार लॉक हो गई और आग की लपटों के कारण वे कुछ नहीं कर सके। गाड़ी अरविंद राम चला रहा था। मृतक इंजीनियर का काम करते थे। अमरीक सिंह वांदर सिटी की राजनीति में भी सक्रिय था। इन युवकों की मौत की खबर से ट्रेसी एरिया का पंजाबी समुदाय गहरे शोक में है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है कि कहीं इसमें शराब तो शामिल नहीं है।

 

#America से आई दुखद खबर

Source : Agency

पाठको की राय