Thursday, October 22nd, 2026

 बर्खास्‍त आइएएस अधिकारी अरविंद जोशी का निधन

भोपाल 

 प्रदेश के 1979 बैच के आइएएस अधिकारी अरविंद जोशी का शुक्रवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आइएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष आइसीपी केशरी ने जोशी के निधन की पुष्टि की है। जोशी जल संसाधन विभाग में काफी समय तक पदस्थ रहे थे। उन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया था।

जोशी प्रदेश के चर्चित आइएएस अधिकारियों में से एक रहे हैं। वे उस अधिक चर्चाओं में आए थे, जब 2010 में उनके भोपाल स्थित शासकीय आवास पर आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई की थी। इसमें तीन करोड 60 लाख रुपये से अधिक नकदी और बेनामी सपंत्ति के दस्तावेज बरामद हुए थे।

आयकर छापे के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी कार्रवाई की थी। इसमें रिश्तेदारों और नजदीकी व्यक्तियों के नाम पर निवेश और अचल संपत्ति खरीदने की बात सामने आई थी। भोपाल, रायसेन सहित अन्य जिलों में दो सौ एकड से अधिक बेनामी भूमि का पता चला था।


जांच के बाद मध्य प्रदेश शासन ने उन्हें सेवा के लिए अयोग्य पाते हुए बर्खास्त करने का प्रस्ताव अक्टूबर 2011 में केंद्र सरकार को दिया था। जुलाई 2014 में उन्हें और उनकी पत्नी आइएएस अधिकारी टीनू जोशी को बर्खास्त करने का निर्णय लिया था। मध्य प्रदेश में आइएएस अधिकारियों के बर्खास्त होने का यह पहला मामला था।

 

#अरविंद जोशी

Source : Agency

पाठको की राय