Tuesday, October 20th, 2026

जन अभियान परिषद के द्वारा किया गया सकरहा नाला में बोरी बंधान

मंडला
जिला मंडला अंतर्गत जनपद पंचायत मोहगांव के ग्राम पंचायत सुड़गांव के पोषक ग्राम डोंगरगांव में जन अभियान परिषद के द्वारा ग्राम चौपाल बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मोहगांव अध्यक्ष श्री गत सिंह भवेदी मौजूद रहे। उन्होंने बैठक के दौरान पानी के महत्व के विषय में उपस्थित लोगों को विस्तार से समझाया। वही डोंगरगांव के जगतजननी खेरमाई स्थल की साफ-सफाई, सकरहा नाला में बोरी बंधान कार्य, स्वच्छता के प्रति शपथ एवं लोहान कृषि फार्म डोंगरगांव का भ्रमण किया गया। इस प्रकार के कार्य  सभी के विशेष सहयोग से किया गया है। वहीं जन अभियान परिषद विकासखण्ड मोहगांव समन्वयक नेम लाल धुर्वे, नवांकुर संस्था प्रमुख ब्रज लाल आर्मो, नवांकुर संस्था प्रमुख देवेन्द्र गौतम, मेंटर गीता साहू, मेंटर अनीता तिवारी, मेंटर मनीष सिंगोर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डोंगरगांव अध्यक्ष शिव कुमार सोनवानी व समिति के सदस्य गण, ग्राम प्रस्फुटन समिति सुड़गांव सचिव बुद्धू सिंह मसराम सहित समिति के सदस्यगण, आमाटोला अध्यक्ष प्रभु दयाल आर्मो सहित समिति के सदस्यगण,एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र छात्रों इन्द्रमेन मार्को, राज कुमार, शिवानी नंदा, सिलोचना मरावी, प्रीति झारिया, नंदनी परते, दीपक धुर्वे, मनोज कुडापे, राज कुमार धुर्वे, सुरेन्द्र आर्मो, संदीपक धुर्वे सहित ग्राम के नागरिक गण उपस्थित रहे।

 

#Sack tied

Source : Agency

पाठको की राय