Saturday, October 24th, 2026

बोरे-बासी हमर छत्तीसगढ़िया संस्कृति के अहम हिस्सा : ताम्रध्वज

रायपुर
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 1 मई को मजदूर दिवस पर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज मजदूर दिवस पर सभी कामगारों एवं श्रमिक वर्ग की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने घर में बोरे बासी खाया और सभी से बोर-बासी का आनंद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि " बोरे-बासी हमर छत्तीसगढ़िया संस्कृति के अहम हिस्सा हे। इही कारन हमर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ह आज मजदूर दिवस के दिन बोरे-बासी खाके श्रम के सम्मान करे के बात कहे हे। मोला तो अब्बड़ मस्त लगे है, आप मन एक घांव खा के देखव, मस्त लगही। "

 

#Tamradhwaj

Source : Agency

पाठको की राय