Friday, October 23rd, 2026

 सचिन पायलट ने कहा, रीट परीक्षा का मामला बेहद गंभीर, तह तक जाना पड़ेगा

जयपुर
अनियमितताओं की गहन जांच के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के दो दिवसीय दौरे के दौरान पायलट ने कहा, ''शिक्षामंत्री पहले ही बयान दे चुके हैं, पुलिस भी अपना काम कर रही है, कुछ लोगों को पकड़ा भी गया है, लेकिन मैं समझता हूं बड़ा गंभीर मामला है, इसकी तह तक जाना पड़ेगा। हालांकि, सरकार और पुलिस की जो कार्रवाई है उसमें कोई कमी नहीं आयेगी।'' उन्होंने कहा, ''इस बात को खुद सरकार भी कह चुकी है कि हम लोग अपनी तरफ से जांच करेंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई भी होगी।''

कोरोना वायरस संक्रमण काल में लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, ''अभी तो संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं लेकिन महामारी की तीसरी लहर की आशंका भी बनी हुई है.. जैसे दूसरी लहर आयी थी इसलिये हम सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। स्वास्थ्य ढांचे को पिछले डेढ़ साल में काफी मजबूत किया गया है लेकिन जनता को समझना पड़ेगा कि अब त्योहार आ रहे हैं तो संक्रमण के प्रसार को लेकर सतर्क रहना पड़ेगा।''
     
उन्होंने टोंक के सआदत अस्पताल की सुविधाओं का भी औचक निरीक्षण किया और मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। पायलट ने टोंक में आयोजित शिविर के दौरान आवासीय मकानों के पट्टे, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक, रोडवेज स्मार्ट  कार्ड वितरित किये। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्या भी सुनीं और अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

 

# सचिन पायलट

Source : Agency

पाठको की राय