Thursday, October 22nd, 2026

सच्चिदानंद शुक्ला होंगे रविवि के नये कुलपति

रायपुर

राज्यपाल सह कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा-13 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के डिपार्टमेन्ट आॅफ फिजिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोफेसर श्री सच्चिदानंद शुक्ला को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डॉ. केशरी लाल वर्मा के 1 अप्रैल 2023 को पूर्ण हो रहे कार्यकाल के उपरांत कार्यभार करने की ग्रहण करने की तिथि से प्रोफेसर शुक्ला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नये कुलपति होंगे। राज्यपाल सह कुलाधिपति द्वारा 14 फरवरी 2023 को उक्त आशय का आदेश जारी किया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय