Monday, October 19th, 2026

सब्यसाची मुखर्जी ने हटाया मंगलसूत्र का विज्ञापन

दतिया
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी के बाद डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने मंगलसूत्र का विज्ञापन हटा दिया है। उन्होंने कहा कि इस विज्ञापन से समाज में एक वर्ग को पीड़ा पहुंची है, जिसका मुझे गहरा दुख है।गृहमंत्री मिश्रा ने सब्साची को 24 घंटे के अंदर मंगलसूत्र का विज्ञापन हटाने का अल्टीमेटम दिया था, उन्होंने कहा था कि अगर डिजाइनर इसे नहीं हटाते तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मंगलसूत्र का विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है। आभूषणों में सर्वाधिक महत्व का आभूषण मंगलसूत्र होता है। हम मानते हैं कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा मां पार्वती का प्रतीक होता है और काला हिस्सा भगवान शिव जी की कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है। मां पार्वती जी की कृपा से जीवन दांपत्य सुखमय होता है। गृहमंत्री मिश्रा ने रविवार सुबह कहा था कि मैं पहले भी चेतावनी दे चुका हूं, डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को मैं व्यक्तिगत रूप से चेतावनी दे रहा हूं और 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दे रहा हूं। 24 घंटे के अंदर यह विज्ञापन जो आपत्तिजनक और अश्लील है, नहीं हटाया तो केस रजिस्टर्ड होगा और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और अलग से फोर्स भेजी जाएगी।

 

#मंगलसूत्र का विज्ञापन

Source : Agency

पाठको की राय