Thursday, July 16th, 2026

साबूदाना मंचूरियन रेसिपी: व्रत में भी लें इंडो-चाइनीज स्वाद

साबूदाने की खिचड़ी और वड़ा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी साबूदाना का मंचूरियन ट्राई किया है. अगर नहीं तो इस बार इसे जरूर बनाकर देखें. पारंपरिक स्वाद और इंडो-चाइनीज फ्लेवर का यह अनोखा कॉम्बिनेशन खाने में बेहद टेस्टी लगता है. आज हम आपको घर पर साबूदाना से टेस्टी मंचूरियन बनाना बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि साबूदाना मंचूरियन बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
बॉल्स के लिए
1 कप साबूदाना (रातभर भिगोया हुआ)
2 उबले और मैश किए हुए आलू
2 बड़े चम्मच भुनी और दरदरी पिसी मूंगफली
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
2 बड़े चम्मच अरारोट या राजगीरे का आटा (बाइंडिंग के लिए)
तलने के लिए तेल
नमक स्वादनुसार

सॉस के लिए
2 बड़े चम्मच घी या तेल
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 लंबाई में कटी हरी मिर्च
½ कप पतली कटी शिमला मिर्च
½ कप टमाटर की प्यूरी
½ छोटा चम्मच सिरका (ऑप्शनल)
1 छोटा चम्मच सोया सॉस (ऑप्शनल)
नमक स्वादानुसार
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
गार्निश के लिए हरा धनिया

साबूदाना मंचूरियन बनाते कैसे हैं?
    साबूदाना मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले रातभर भीगे हुए साबूदाने को छलनी में डालकर उसका पूरा पानी निकाल लें.
    अब एक बड़े बाउल में साबूदाना, उबले और मैश किए हुए आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक और अरारोट या राजगीरे का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें.
    कड़ाही में तेल गर्म करें और इन बॉल्स को मीडियम गैस पर सुनहरे और क्रिस्पी होने तक तल लें. इसके बाद इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें.
    अब एक पैन में घी या तेल गर्म करें. इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. फिर शिमला मिर्च डालें और 1-2 मिनट तक पकाएं, ताकि उसकी हल्की कुरकुराहट बनी रहे.
    इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें. साथ में नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं. आप चाहें तो इस स्टेज पर सोया सॉस और सिरका भी डाल सकते हैं. सॉस को 3-4 मिनट तक पकाएं, ताकि वह थोड़ा गाढ़ा हो जाए.
    अब तैयार सॉस में तले हुए साबूदाना बॉल्स डालें और हल्के हाथों से अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें.
    अब आपका गरमा-गरम साबूदाना मंचूरियन तैयार है. इसे शाम के नाश्ते, पार्टी स्नैक या किसी खास मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ परोसें और इसके लाजवाब स्वाद का आनंद लें.

 

 

#Recipe

Source : Agency

आपकी राय

15 + 8 =

पाठको की राय