Wednesday, October 21st, 2026

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 'सैन्य विद्रोह' का खतरा? बखमुत में मिला जोरदार झटका

 नई दिल्ली

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सैन्य विद्रोह का खतरा सताने लगा है। यह खतरा वैगनर समूह से है। पूर्व रूसी कमांडर इगोर गिरकिन ने चेतावनी दी है कि रूसी राष्ट्रपति को निजी सैन्य संगठन से इस तरह के सैन्य विद्रोह का सामना करना पड़ सकता है। न्यूजवीक ने बताया कि निजी सैन्य इकाई के नेता येवगेनी प्रिगोज़िन ने बखमुत क्षेत्र से अपने सैनिकों को वापस लेने की धमकी दी है और सार्वजनिक रूप से रूसी रक्षा मंत्रालय की आलोचना भी की है।

इगोर गिरकिन ने कहा, "आलाकमान की सहमति के बिना युद्ध के मोर्चे से सैनिकों को वापस लेने का आह्वान एक सैन्य विद्रोह ही है और कुछ नहीं।" गिरकिन ने आगे कहा कि येवगेनी प्रिगोज़िन ने "खुले तौर पर" रूस के सैन्य नेतृत्व को ब्लैकमेल किया है क्योंकि वह जानता है कि अपने सैनिकों को वापस लेने पर रूस के लिए "विनाशकारी और घातक परिणाम" हो सकते हैं।

 

 

#रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Source : Agency

पाठको की राय