Sunday, October 25th, 2026

सघन प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं - चंदन कुमार

जगदलपुर
बस्तर जिले के कलेक्टर चंदन कुमार ने अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में नगर निगम, राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायत और पशुधन विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने डेंगू मलेरिया के लिए शहर के सभी वार्डों में निगम और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम को समय पर समन्वय कर दवाई का छिड़काव, डोर टू डोर जांच, टेस्ट किट के माध्यम से त्वरित जांच, फागिंग मशीन से दवाई छिड़काव •े साथ-साथ जागरूकता के लिए पॉम्पलेट का वितरण करने के निर्देश दिए।

उन्होने जापानी बीमारी के नियंत्रण के लिए जेई का टीकाकरण सप्ताह वार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य को पूरा करने के सेक्टर प्रभारी चिकित्सकों को निर्देश दिए। कोविड टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग मिलकर टीकाकरण कार्य में अधिक से अधिक लोगों को जोड़े, और स्वास्थ्य विभाग जिले में टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाए। ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य समिति को टीकाकरण के लिए सक्रिय करें।

कलेक्टर ने ग्रामीण इलाकों में नलकूप के पास जल भराव, निर्माण स्थल में स्थिर पानी वाले जगहों में दवाई छिड़काने और पानी की टंकी व बोरवेल में क्लोरेशन करवाने के निर्देश पीएचई विभाग के अधिकारी को दिए। जापानी इंसेफेलाईटीस के नियंत्रण हेतु सुकर और बदख पालक किसानों को प्रेरित कर कुछ दिनों के लिए पशुओं को घर से 300 मीटर दूर रखने के अपील करने कहा गया। ग्रामीणों को मच्छरदानी का उपयोग और स्वच्छता का माहौल बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए।

 

#Chandan Kumar

Source : Agency

पाठको की राय