रम केक
सामग्री
2 कप मिक्स सूखे मेवे (काजू, बादाम, अखरोट)
½ कप (360mL) संतरे का रस
½ कप (113 ग्राम) मक्खन
150 एमएल रम
2 कप (240 ग्राम) मैदा
1 छोटा चम्मच (4 ग्राम) बेकिंग पाउडर
1 छोटा चम्मच (4 ग्राम) दालचीनी पाउडर
½ छोटा चम्मच (2 ग्राम) अदरक पाउडर
¼ छोटा चम्मच (1 ग्राम) कसा हुआ जायफल
1 बड़ा चम्मच (6 ग्राम) ताजा संतरे का छिलका
1 कप (226 ग्राम) मक्खन
1 कप (200 ग्राम) चीनी
⅓ कप (67 ग्राम) ब्राउन शुगर
चार अंडे
विधि
- क्रिसमस स्पेशल रम केक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में मोटे तौर पर कटे हुए मेवे डालें।
- दूसरी ओर मध्यम आंच पर एक सॉस पैन में संतरे के रस को उबाल लें। बंद करके इसमें मक्खन डालें और पिघलने दें।
- फिर ऑरेंज जूस के मिश्रण में कैप्टन मॉर्गन ओरिजिनल रम डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- अब रम मिश्रण को कटे हुए नट्स के ऊपर डालें। इसे क्लिंग रैप से कवर करके रात भर रहने दें।
- अगले दिन, ओवन को 180C पर प्रीहीट करें और केक टिन को बटर पेपर के साथ लाइन करें।
- एक मीडियम बाउल में मैदा, दालचीनी, अदरक पाउडर, जायफल और ऑरेंज जेस्ट को डालकर अच्छे से फेंट लें।
- एक अन्य कटोरे में शक्कर और मक्खन दोनों को तब तक फेंटें जब तक कि मिश्रण हल्का और फूला हुआ न हो जाए।
- एक-एक करके अंडे डाले और हर बार मिलाने के बाद अच्छी तरह फेंटें।
- अब थोड़ा-थोड़ा करके गीली और सूखी सामग्री को मिला लें। इसके लिए कट एंड फोल्ड तरीके का इस्तेमाल करें।
- अब केक मिश्रण में रम और भीगे हुए नट्स को बैटर में मिलाएं।
- तैयार केक बैटर को पैन में डालें और 180C पर 40-50 मिनट के लिए बेक करें।
- जब केक ठंडा हो जाए तो इसे पैन से निकालकर ऐसे ही या गार्निश करके सर्व करें।

पाठको की राय