Monday, October 19th, 2026

पुलिस भर्ती में बदले जाएं नियम, उपमुख्यमंत्री से अभ्यर्थियों की मांग, 6000 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में करीब 6000 पदों पर आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब अभ्यर्थियों ने उम्र की सीमा को लेकर छत्तीसगढ़ की सरकार से गुहार लगाई है। आरक्षक भर्ती में उम्र की सीमा को बढ़ाने को लेकर अभ्यर्थी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात किए हैं। अभ्यर्थियों द्वारा उम्र सीमा को 5 वर्ष तक बढ़ाने की मांग की गई है।

यह मांग अभ्यर्थियों के द्वारा इसलिए की गई है क्योंकि पिछले 5 सालों में पुलिस भार्ती की परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। यही वजह है कि प्रदेश के युवा सरकार से उम्र की सीमा को बढ़ाने की गुजारिश कर रहे हैं। प्रदेश में 6000 पदों पर आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में मापदंड के तहत जो नियम बनाए गए हैं उसके विरोध में छत्तीसगढ़ का युवा खड़ा हो गया है। उनका मानना है कि इस तरह के मापदंड से इस साल भार्ती में उन्हें शामिल होने का मौका नहीं मिल पाएगा। युवाओं की माने तो उम्र की सीमा से 1 साल से 6 महीने तक के क्राइटेरिया से प्रदेश के बहुत से युवा बाहर हो गए हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ अन्याय होगा। इसीलिए युवा अभ्यर्थियों ने सरकार से उम्र की सीमा को बढ़ाने की मांग की है। युवाओं के द्वारा मध्य प्रदेश का एक उदाहरण देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में कोरोना काल के कारण 3 साल की छूट दी गई थी। जिससे प्रदेश के कई युवाओं का इसका लाभ मिला था।

बता दे कि छत्तीसगढ़ में यह जो भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है यह विष्णु देव साय सरकार में पहली पुलिस भर्ती प्रक्रिया है।‌ लंबे वक्त के इंतजार के बाद इस भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में युवा हिस्सा लेने की उम्मीद लगा रहे थे। लेकिन आयु सीमा पार करने के कारण बहुत से ऐसे युवा आवेदन नहीं भर पा रहे हैं।‌ इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेश के युवाओं ने विष्णु देव सरकार से उम्र की सीमा बढ़ाने की मांग रखी है।

 

#Rules changed#police recruitment#candidates

Source : Agency

पाठको की राय