Friday, October 23rd, 2026

खुलेआम नियमों की उड़ाई धज्जियां, महावीर जयंती पर भी खुले माँस विक्रय केंद्र

भोपाल

राजधानी में प्रशासन के नियमों की किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है, इसकी बानगी कोलार इलाके में देखी जा सकती हैं। यहां सुबह से कई इलाकों में मांस की दुकानें खुलीं रहीं, धड़ल्ले से मांस का विक्रय होता रहा। मांस की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ लगी रही।  यह कोलार के बंजारी में दिखाई दिया, मेन रोड किनारे बनी मांस की दुकान खुली पाई गई और नगर निगम प्रशासन आंख मूंद कर बैठा हुआ है।

दरअसल पूरा मामला यह है कि आज महावीर जयंती के कारण यह शहरभर में मांस की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। आदेशनुसार मांस की दुकानें खोलने वाले दुकानदार के खिलाफ लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई जाएगी। ये आदेश भोपाल नगर निगम सीमा में आने वाली मीट दुकानों के लिए जारी किया गया था।

इसके पहले यानि 4 अप्रैल को मीट विक्रय बंद रखने की सूचना प्रसारित की गई थी। लेकिन जैन समाज द्वारा दिए गए ज्ञापन अनुसान उक्त सूचना में संशोधन करते हुए नवीन सूचना जारी की गई है। कार्रवाई के दौरान निगम प्रशासन संबंधित मीट विक्रेता का लायसेंस निरस्त करते हुए नियमानुसार एफआईआर भी दर्ज करते करवा सकते हैं।  

कोलार इलाके में कहीं भी मांस की दुकान खुली पाई जाएगी, तो उस पर एफआईआर दर्ज करने के साथ लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
बलविंदर सिंह अहलुवालिया, जेडओ, जोन 18

 

#Rules openly fl

Source : Agency

पाठको की राय