Thursday, October 22nd, 2026

तीन साल में ट्रांसफर का नियम दरकिनार, एक ही जगह जमे 86 अफसर

भोपाल
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों का अपने विभाग में खासा दबदबा है। यूं तो हर तीन साल में अफसरों के तबादलों का नियम है लेकिन अपने दबदबे का उपयोग करते हुए कई अफसर 11 से 30 साल बाद भी एक ही स्थान पर काम कर रहे है। लोक निर्माण विभाग भोपाल संभाग क्रमांक एक में पदस्थ उपयंत्री हरिऔंध शर्मा तो एक ही स्थान पर तीस वर्ष दस माह से जमे हुए  है। एक अन्य उपयंत्री संतोष कुमार मिश्रा सोलह वर्ष 7 माह से एक ही स्थान पर जमे हुए है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे  अफसरों में कोई एक-दो नहीं बल्कि 86 इंजीनियर शामिल है। लोकनिर्माण विभाग के भोपाल में कुल नौ संभाग है। शासन के नियम है कि विभाग में कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपयंत्री एक ही स्थान पर अधिकतम तीन साल तक पदस्थ रह सकते है।  लेकिन भोपाल संभाग में कई इंजीनियर  ऐसे है जो तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे हुए है।

ये हैं टॉप टेन अफसर
लोक निर्माण विभाग भोपाल संभाग क्रमांक एक में उपयंत्री राजेश चंद्र गुप्ता 30 वर्ष 10 माह से एक ही दफ्तर में काम कर रहे है। इसी संभाग के संतोष मिश्रा 16 वर्ष 7 माह से यहां जमे हुए है। नया संभाग भोपाल के उपयंत्री सिंघई चंद्र कुमार जैन 13 वर्ष 8 माह से एक ही जगह कार्यरत है। विद्युत यांत्रिकी संभाग क्रमांक एक में सब इंजीनियर राकेश बर्बे 14 वर्ष 1 माह,जतनलाल अहिरवार 14 वर्ष, रामशंकर बम्हनोतिया 13 वर्ष 6 माह, रितेश शर्मा 13 वर्ष 4 माह, से एक ही जगह कार्यरत है। इसके अलावा संभाग क्रमांक एक में  कुलदीप सक्सेना 12 वर्ष 5 माह, दिलीप पांडे 11 वर्ष 9 माह,  संजय द्विवेदी 11 वर्ष 8 माह से एक ही जगह पदस्थ है।

 

#PWD

Source : Agency

पाठको की राय