Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

कर्नाटक के शिवमोगा में स्वतंत्रता दिवस पर सावरकर की तस्वीर को लेकर बवाल, कर्फ्यू लगाया गया

बेंगलुरु
कर्नाटक के शिवमोगा में वीर सावरकर के एक पोस्टर को लेकर बवाल हो गया। हिंदूवादी संगठनों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर  लगाए गए  इस पोस्टर का कुछ मुस्लिम युवक विरोध करने लगे। इसके बाद कर्नाटक पुलिस ने जिले के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिए हैं। सावरकर की तस्वीर हटाने को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

मंगलुरु के सुरातकल जंक्शन पर भी इसी तरह के बैनर को लेकर बवाल हुआ। यहां सोशल डिमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया(SDPI) के कार्यकर्ताओं सावरकर की तस्वीर को लेकर आपत्ति जताई और इसके बाद इस फ्लेक्स को हटा दिया गया। यहां एक सर्कल का नाम सावरकर के नाम पर रखा गया था। मंगलुरु सिटी कॉर्पोरेशन ने इसकी मंजूरी भी दी थी। भाजपा विधायक वाई भारत शेट्टी की मांग पर सर्कल का नाम सावरकर के नाम पर रखा गया था।  

SDPI के स्थानीय नेता ने कहा कि सुरतकल एक संवेदनशील इलाका है इसलिए मामले को पुलिस के संज्ञान में लाया गया। एसडीपीआई भी सर्कल का नाम सावरकर के नाम पर रखने का विरोधी है। बता दें कि बीते कुछ समय में कर्नाटक से कई साप्रदायिक घटनाएं सामने आई हैं।
 
टीपू सुल्तान के पोस्टर पर भी विवाद
कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के साथ टीपू सुल्तान का भी पोस्टर लगाया था। इसके बाद डीके शिवकुमार घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसके बाद शिवकुमार ने सीएम बोम्मई को निशाने पर लिया और कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की लिस्ट से पंडित नेहरू का नाम गायब कर दिया। कई ट्वीट करके उन्होंने सावरकर पर भी हमला किया। 

 

#Ruckus

Source : Agency

पाठको की राय