Saturday, October 24th, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों में इलाज न मिलने पर हंगामा, कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म-हत्या का विरोध

पटना.

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में दुष्कर्म के बाद हुई डॉक्टर की हत्या के विरोध में डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। पटना के बड़े अस्पतालों में डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवा पूरी तरह ठप कर दिया है। इसके साथ ही मरीज के परिजन सड़क पर आ गए और परिजनों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। परिजनों ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और आईजीआईएमएस प्रशासन को जमकर कोसा है।

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में हड़ताल का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। हड़ताल के कारण छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चों इलाज के अभाव में रोते बिलखते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं डॉक्टर के हड़ताल का असर मरीज के वार्डों में भी देखा जा रहा है कई मरीज इलाज के अभाव में वार्ड में तड़प रहे हैं वहीं डॉक्टर के नहीं रहने से कई मरीज अस्पताल छोड़कर जाने की तैयारी कर रहे हैं। कमोबेश यह स्थिति राजधानी पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), पटना मेडिकल कॉलेज अस्पतला (PMCH) नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) के परिसर में देखने को मिल रहा है।

 

#Bihar hospitals#patients ruscks

Source : Agency

पाठको की राय