Sunday, October 25th, 2026

कर्नाटक भाजपा के युवा नेता की हत्या के बाद बवाल, प्रदर्शन के बाद बाजार बंद

नई दिल्ली

कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलवार देर शाम हुई है जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह तब हुआ जब  बाइक से घर जा रहे थे। हमलावरों ने उन्हें बाइक से खींचकर हत्या कर दी। घटना के बाद भाजपा ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दरअसल, यह घटना कन्नड़ जिले में हुई है जब भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव प्रवीण नेट्टारू मंगलवार शाम अपने घर लौर रहे थे। प्रवीण बेल्लारे क्षेत्र के पास एक पोल्ट्री की दुकान चलाते थे। दिनभर काम करने के बाद प्रवीण दुकान बंद कर जब घर लौट रहे थे तभी रात करीब नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया है। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण प्रवीण ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भाजपा नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अपने एक ट्ववीट में उन्होंने लिखा कि दक्षिण कन्नड़ जिले से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बर्बर हत्या निंदनीय है। इस तरह के जघन्य कृत्य के अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत दंडित किया जाएगा। प्रवीण की आत्मा को शांति मिले।

उधर बेल्लारे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के विरोध में कई भाजपा रात में ही सड़कों पर बैठ गए हैं। कार्यकर्ताओं ने 'हमें न्याय चाहिए' के नारे लगाए। दक्षिण कन्नड़ में बेल्लारे और पुत्तूर में भाजपा कार्यकर्ता समेत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया। वहीं दक्षिण कन्नड़ के एसपी सोनवणे ऋषिकेश ने बताया कि इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात की जगह पर अगर कोई सीसीटीवी कैमरा है, तो उसकी फुटेज की मदद से हमलावरों की खोज की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने युवा नेता के करीबियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

 

 

#कर्नाटक भाजपा

Source : Agency

पाठको की राय