Sunday, October 25th, 2026

शिवम एडवांस वायरस डायग्रॉस्टिक एवं पैथोलॉजी लैब में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा

रायपुर
शहर के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों डॉ. चांदनी कृष्णानी एम डी पैथोलॉजी, डॉ. हतिन्दर देव एमडी मायक्रोबॉलिस्ट द्वारा शहर के लोधी पारा चौक क्रिस्टिल आरर्केड के दूसरे माले के 201 में शिवम एडवांस वायरस डायग्रॉस्टिक एवं पैथोलॉजी लैब की शुरूआत की गई है जहां मरीजों को आरटीपीसीआर जांच की सुविधा भी प्राप्त होगी। यह जानकारी डा. चांदनी कृष्णानी ने दी।

उन्होंने बताया कि शिवम एडवांस वायरस डायग्रॉस्टिक एवं पैथोलॉजी लैब को आईसीएमआर नई दिल्ली तथा एनएबीएल से मान्यता प्राप्त है जिसके चलते लैब में सभी प्रकार की रक्त जांच, हार्मोनल, थायरॉइड, शुगर लेवल के साथ ही आरटीपीसीआर कोविड-19 की जांच यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा अत्याधुनिक मशीनों के जरिए की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिवम एडवांस वायरस डायग्रॉस्टिक एवं पैथोलॉजी लैब में मायक्रोबॉलिस्ट डा. विवेक कुमार की नियमित सेवाएं भी मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी। आरटीपीसीआर की जांच जहां 550 रुपये में की जाएगी वहीं रिपोर्ट पांच घंटे के अंदर मरीजों को दे दी जाएगी। इसके अलावा ऐसे मरीज जो लैब तक आ पाने में असमर्थ है उनके लिए घर पहुंच सेवा 750 रुपये उपलब्ध कराई गई है।

 

#RTPCR

Source : Agency

पाठको की राय